जहाजपुर(आज़ाद नेब) सेवा भारती शाहपुरा ने आज रेगर बस्ती में बच्चों के लिये एक बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया।
शिक्षिका ज्योति ने भारत माता व सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की। सेवा भारती के प्रकल्प प्रमुख आनंद जोशी ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल संस्कार केंद्र की समाज मे महती आवश्यकता रहती है जो कि बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ संस्कारों की अति आवश्यकता रहती जो हमे संस्कार केंद्रों पर ही मिलती है।
इस मौके पर नवरत्न तेली, अशोक सोनी, कमल रेगर सहित अन्य बस्ती के लोग एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।