Shahpura news(मूलचन्द पेसवानी) । राजस्थान वॉलीबाल संघ की साधारण सभा एवं कार्यकारिणी की बैठक होटल रॉयल ललित, वैशालीनगर, जयपुर में गुरूवार को संपन्न हुई । इस सभा में सर्वप्रथम राजस्थान वॉलीबाल के अध्यक्ष अनिल चौधरी (पूर्व नगर पालिका शाहपुरा अध्यक्ष) एवं संरक्षक सुरेश मिश्रा ने इस सभा में पधारे सभी जिला संघों के पदाधिकारियों स्वागत किया।
महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ ने एजेंडा के अनुसार गत वर्ष की बैठक मिनिट्स प्रस्तुत की, वर्ष 2019- 2020 की महासचिव की वार्षिक रिपोर्ट पेश की तथा लेखे प्रस्तूत किये। जिनको ध्वनीमत से पास किया गया। राज्यस्तरीय खेलों कैलंडर राज्य सरकार की आयोजन की अनुमति देने के बाद जारी किया जायेगा।
बैठक में राजस्थान वॉलीबाल संघ की सत्र 2020- 2024 के लिए कार्यकारिणी चुनाव का एजेण्डा आने पर चुनाव अधिकारी सुशीला नागर पूर्व जज, जागीर सिंह, संयुक्त सचिव, पर्यवेक्षक, भारतीय वॉलीबाल संघ, राघवेन्द्र सिंह डुंडलोद, पर्यवेक्षक, राजस्थान ओलिंपिक संघ, सुब्रत सेन, खेल अधिकारी, पर्यवेक्षक, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् को चुनाव की कार्यवाही के लिये आमंत्रित किया गया ।
चुनाव अधिकारी सुशीला नागर, पूर्व जज द्वारा चुनाव के परिणाम को सभी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में घोषित किया गया।
नव निर्वाचित कार्य कारिणी निम्न प्रकार से है-
अध्यक्ष – अनिल चौधरी (पूर्व नगर पालिका शाहपुरा अध्यक्ष)
उप्पाध्यक्ष – हुल्लास तिवाड़ी, एम. एम. खान, देव नारायण धाभाई,
बसंत सिंह मान, शिव राम खटीक
सह. उपाध्यक्ष – राम निवास चौधरी, पदम् सिंह, सुरजा राम सिहाग
महासचिव – रामावतार सिंह जाखड
संयुक्त सचिव – अब्दुल सलाम, अंजू सिंह, चंपा लाल भाटी, हेमा राम चौधरी, इन्दर सिंह देवडा
आयोजन सचिव – श्योनारायण
कोषाध्यक्ष – नरेश सांगवान
कार्यकारी सदस्य में हेमेंद्रे माली, शंकर राम डारा, मुकेश मेहरा, राम लाल पटेल,
अक्षय राज पाटीदार के अलावा
कानूनी सलाहकार – राजेश भार्गव को बनाया गया।
राजस्थान वॉलीबाल संघ की नवीन कार्यकारिणी के द्वारा खेल के विकास के लिए निम्नलिखित सदस्यों को नामित किया-
सह. उपाध्यक्ष – लक्ष्मी लाल पोकरना, राजेंद्र खोथ, राजेंद्र चौधरी, मानसिंह बारहठ
सह. संयुक्त सचिव – लक्ष्मी लाल सोनी, दिलीप पूनिया, महावीर प्रसाद, विनोद शर्मा
सहायक सचिव प्रभु लाल जाट को नियुक्त किया गया।
बैठक समाप्त होने बाद राजस्थान सरकार के खेलमंत्री अशोक चांदना कार्यक्रम में पहुंचे। चांदना के द्वारा राज्य के खिलाड़ियों को सीधी भर्ती करने की नीति लिये राजस्थान वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अनिल चौधरी, महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ एवं कार्यकारिणी ने चांदना को साफा, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अशोक चांदना, खेल मंत्री राजस्थान सरकार ने नवनिर्वाचित कार्य कारिणी को धन्यवाद दिया तथा राजस्थान वॉलीबाल संघ के सदस्यों को सम्बोधित किया तथा कहा कि “राजस्थान वॉलीबाल संघ राजस्थान का सर्वश्रेष्ट खेल संघ है” तथा आशा करता हूँ कि नई कार्यकारिणी नेतृत्व में वॉलीबॉल खेल और आगे बढ़ेगा ।
अंत में रामावतार सिंह जाखड़, महासचिव राजस्थान वॉलीबाल संघ ने अशोक चांदना , खेल मंत्री राजस्थान सरकार को वॉलीबॉल संघ को समय देने लिये धन्यवाद दिया तथा नई कार्यकारिणी के चुने हुए सभी सदस्यों को हार्दिक शुभ कामनायें व बधाई दी।