Video : भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल का बड़ा बयान पूर्व विस उपचुनाव व निकाय चुनाव में भाजपा पराभव पर क्यों

liyaquat Ali
2 Min Read

Bhilwara News / Dainik reporter (मूलचन्द पेसवानी ): जिले के शाहपुरा से भाजपा विधायक व कद्दावर नेता कैलाश मेघवाल (Shahpura BJP MLA Kailash Meghwal) ने कहा है कि राजस्थान में तीन विधानसभा उपचुनाव च स्थानीय निकाय के चुनाव परिणामों ने बता दिया है कि प्रदेश में भाजपा पराभव है। उन्होंने कहा कि यह पराभव क्यों व कैसे हुआ इस पर भाजपा नेतृत्व को चिंतन करना होगा।

मेघवाल आज शाहपुरा दौरे पर रहे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में भाजपा नीत सरकार के गुणात्मक परिवर्तनों के बाद भी प्रदेश में भाजपा की यह स्थिति चिंतनीय है तथा एक प्रकार से जनता की भाजपा को चेतावनी भी है। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा नेतृत्व चिंतन कर जिम्मेदारी तय करे। इसका अनुसंधान भी होना चाहिए ताकि आने वाले समय में पंचायत राज व स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐसी स्थिति न बने। मेघवाल ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत राज चुनाव व स्थानीय निकायों के चुनाव होने है, उस दौरान इस स्थिति से बचने के लिए अभी से चिंतन कर काम किया जाना होगा।

मेघवाल ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव परिणाम से भाजपा परम वैभव पर पहुंची थी। उसके बाद प्रदेश में बदले हालात पर चिंतन बहुत जरूरी है। मंडावा विस उपाचुनाव में कांग्रेस की इतनी ज्यादा बढ़त आज तक समझ से परे है, इसका भी अनुसंधान होना चाहिए।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.