Tonk News। शहर निवासी अजीम अख्तर और खलील अहमद का विजय हजारे रणजी ट्रॉफी वनडे टीम में राजस्थान टीम से चयन हुआ है। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विवेक व्यास ने बताया टोंक के अजीम अख्तर और खलील का राजस्थान टीम में चयन हुआ है।
कोच इम्तियाज अली ने बताया टोंक जैसे छोटी जगह से दो खिलाडिय़ों का राजस्थान की रणजी टीम में चयन होना बड़ी बात है। यह टोंक के इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक साथ दो खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। अजीम अख्तर कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं।
वहीं खलील अहमद भारतीय क्रिकेट टीम का खिलाड़ी है। दोनों ही खिलाड़ी सआदत पैवेलियन से जुड़े हैं। अजीम तो जब भी टोंक आता है सआदत पैवेलियन में अभ्यास करता है। अजीम के साथियों ने बताया कि बचपन से ही अजीम में क्रिकेट के प्रति दिवानगी थी। वो अच्छा बेस्टमैन के साथ विकेट कीपर है।