Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)। गरीब किसानों की फसल खरीद के डेढ़ करोड़ रुपये राशि का गबन कर फरार हुए आरोपी किशन बिहारी गर्ग को पुरानी टोंक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से गबन की राशि रिकवरी के प्रयास कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक थाना प्रभारी संग्राम सिंह राजावत ने बताया कि 28 सितंबर को रामदयाल जाट पुत्र जगदीश जाट निवासी बालागढ़ थाना नगरफोर्ट, सुखेन्द्र चोधरी पुत्र बाबुलाल जाट निवासी थाना घाड़ ज़िला व मनराज गुर्जर पुत्र गजानंद गुर्जर निवासी खजुरिया थाना सदर में मामला दर्ज कराया था कि किशन बिहारी गर्ग पुत्र स्व पदमचंद गर्ग निवासी बड़ा तख्ता मोदी की गली ने सरसों खरीद कर सरसों के रुपये नही दिए।
सरसों खरीद की राशि 54 लाख 86 हज़ार 656 रुपये की राशि लेकर फरार हो है। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस में करीब डेढ़ करोड़ की राशि के गबन का मामला दर्ज हुआ। इस पर पुरानी टोंक थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर तफ्तीश जारी है।
आरोपी की गिरफ्तारी में अर्जुनलाल मीणा एएसआई पुरानी टोंक थाना के प्रयास सराहनीय रहे।