Kota News। शहर के नयापुरा थाने मे संयुक्त श्रम (लेबर ) कमिश्नर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
विभाग की एक महिला ने ही संयुक्त श्रम आयुक्त के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता की रिपोर्ट पर नयापुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
नयापुरा थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि एक महिला ने लिखित शिकायत दी है।
उसने कोटा में संयुक्त श्रम (लेबर) कमिश्नर प्रदीप झा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि लेबर कमिश्नर प्रदीप झा उसके साथ बीते 2 सालों से लगातार दुष्कर्म कर रहा है।