पिता की मौत पर मृत्यु भोज का आयोजन पड़ा मंहगा , दो भाईयों पर कोरोना महामारी में केस दर्ज

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

Jodhpur News। शहर के निकटवर्ती गंगाणी गांव में दो भाईयों पर पुलिस ने पिता की मौत के बाद मृत्यु भोज का आयोजन किए जाने को लेकर कोरोना महामारी में केस बनाया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ में जुटी है। मामला जानकारी में आने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत्यु भोज को रूकवाया गया।

करवड़ थाने के हैडकांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि गंगाणी गांव में रहने वाले नारायण राम देवासी की 15 जुलाई को मृत्यु हो गई थी। 24 की रात को डांगड़ी रात थी और रविवार को उसके पुत्रों निंबाराम और सुखाराम देवासी मृत्यु भोज का आयोजन कर दिया।

मृत्यु भोज में सौ डेढ़ सौ लोग जमा हो रखे थे। तब पुलिस को सूचना मिलने पर वहां पहुंची। इस पर आयोजन को रूकवाने के साथ दोनों भाईयों के खिलाफ कोरोना महामारी में केस बनाया गया।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.