जयपुर। प्रियदर्शिनी सोलर मिशन एंड वाटर सेविंग संस्था (Priyadarshini Solar Mission and Water Saving Sanstha) की ओर से हर वर्ष भारत की पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी की जयंती ( 19 नवंबर ) के मौके पर आयोजित की जाने वाली विमेंस मिनी मैराथन के पोस्टर का विमोचन राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने गुरुवार को अपने निवास स्थान पर किया।
आयोजन समिति और संस्था की अध्यक्ष शशि गुप्ता ने बताया कि इस मिनी मैराथन में विभिन्न स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं और छात्राएं शामिल होती है। आपसे 19 नवंबर 2021 शुक्रवार को आयोजित होने वाली इस मिनी मैराथन में महिलाओं और छात्राओं का उत्साह वर्धन करने के लिए अनेक समाज संस्थाओं सहित गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
पोस्टर विमोचन के मौके पर संस्था अध्यक्ष शशि गुप्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियंका गोयल सहित उषा बैराठी, सरिता गर्ग, कुसुम गूजर , सरोज चौधरी, संस्था सचिव विशाल शर्मा एडवोकेट अनिल संत एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद मणकस,मणिराज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।