देवली :  नहीं लेंगे कोई प्रलोभन, अगर की छेड़छाड़ तो बताएंगे परिजनों को

Manish Bagdi
2 Min Read

स्कूल में दी  छोटी-छोटी बच्चियों को गुड एवं बैड टच की जानकारी

Deoli News / Dainik Reporter :  छोटी-छोटी बच्चियों के साथ  बढ़ रही दुष्कर्म व  छेड़छाड़  की घटनाओं को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से केशव वैली सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को अभियान शुरू किया। इस दौरान  प्रधानाध्यापिका मेधावती राजावत ने छोटी बच्चियों को गुड टच व  बैड टच की  विस्तार से जानकारी दी। साथ ही  बच्चियों को  छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से  बचने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में 2 वर्ष की छात्राओं से लेकर कई उम्र तक की महिलाओं के साथ छेड़छाड़, छींटाकशी व शारीरिक उत्पीड़न सहित घटनाएं हो रही है। जो कि बेहद निंदनीय है। इसके लिए महिला वर्ग को सतर्क एवं जागरूक होना पड़ेगा, ताकि इन घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बोर्ड पर चित्र बनाकर छोटी कक्षाओं की छात्राओं को गुड एवं बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ जाने, उसके द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभन को इनकार करने एवं इस प्रकार की बात होने पर तत्काल अपने अभिभावकों, शिक्षकों व अपने बड़े भाई, बहनों को बताने की बात कही। इस दौरान किशोरावस्था अवस्था में होने वाले परिवर्तन की भी प्रधानाध्यापिका मेधावती ने जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया। इस बीच कुछ छात्राओं ने अपनी शंका व समाधान के लिए प्रश्न भी किए, जिनका प्रधानाध्यापिका ने सरल सहज, व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिहाज से जवाब दिए।

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।