Bhilwara Panchayat Chunav-रिश्तेदारो को रास आया! नेता हारे ख़ूब!!

liyaquat Ali
6 Min Read

Bhilwara News(भूपेन्द्र औझा)- द्वितीय चरण का सरपंच चुनाव नेताओ के नातेदार ज्यादा जीते।पर आश्चर्यजनक रुप से कई ग्रामीण नेता पराजित भी हुई हैं।
करेडा पंचायत समिति की गोवर्धनपुरा पंचायत में पूर्व जिला परिषद सदस्य, भीलवाडा कृषि मंडी पूर्व चेयरमैन अन्नूप देवी गुर्जर चुनाव हार गई।जबकि उनके पति लाँखा गुर्जर यहां सरपंच, पंचायत समिति सदस्य रहे थे।

ज्ञानगढ भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमर चन्द्र गुर्जर को धुवाला (करेडा) मे हार का मुंह देखना पडा।भाजपा पूर्व मण्डल नरपतसिंह दहीमथा मे हार का मुंह देखना पडा।जबकि अभी उनकी पत्नी सरपंच थी। हार मे पूर्व सरपंचो भी काफी है। देवी लाल कुमावत(चावंडिया) हीरा लाल गूर्जर ( आमल्दा) भीम सिंह सौलंकी(शिवपुर) है।

माण्डलगढ़ पंचायत समिति में पूर्व जिला परिषद सदस्य, पूर्व काछोला पूर्व सरपंच कानसिंह ओस्तवाल अपनी ग्राम पंचायत में अभी पंच का चुनाव नहीं जीत सके। काग्रेस के माण्डलगढ़ पूर्व उप प्रधान भैरु लाल गुर्जर थलकला हार गये।ऐसे ही जहाजपुर की शक्करगढ़ पंचायत में पूर्व सरपंच किशोर शर्मा पंच पद पराजित हो गये।

रोपा मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद टाक चुनाव नही जीत सके।टीकड मे काग्रेंस पंचायत समिति सदस्य रामसिंह मीणा भी जीत से महरुम रहे। काग्रेस पूर्व विधायक कल्याण मीणा का पुत्र अपनी गृह पंचायत इन्टुदा मे हार गये।

उल्लेला मे काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रामकुमार मीणा का साला परास्त हुआ। पूर्व सरपंच गोपी चन्द्र मीणा ( उल्लेला)रीना मीणा( बिहाणा)शिव राज गुर्जर (गंधेर)महावीर शर्मा(पंडेर) विमलेश मीणा (रावत खेडा)जयदयाल (गुढा ) को अपनी गृह पंचायत मे पराजय मिली।सहाडा पंचायत समिति में कई भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष भैरु लाल जाट सोनियाणा मे ,भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष लादूलाल मेहता चावंडिया ग्राम पंचायत मे हारे।ओर तो ओर, मौजूदा भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगदीश जाट खुद अभी अपनी गृह पंचायत सहाडा मे सरपंच पद पर रहते, अपनी पत्नी को पंच के चुनाव मे विजय प्राप्त नहीं करा सके।

ऐसे ही भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह की पुत्रवधू गणेशपुरा मे पराजित हुई। काग्रेस नेता राजमल शर्मा हरणीया के दो बार सरपंच पद का चुनाव जीतने के बावजूद अपनी पुत्रवधू को यहां सरपंच पद पर नहीं विजय करा सके।काग्रेस जिला सचिव ओर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विष्णु सुवालका के परिवार की महिला सदस्य नान्दशा मे पराजित हुई।

रिटायर्ड सरकारी बडे अहौदयारो ने भी सरपंच चुनाव दंगल में किस्मत आजमाई ओर वह असफल रहे। रिटायर थानेदार बुध्द सिंह ( दहीमथा, करेडा)रिटायर्ड कस्टम अफसर लादु लाल मीणा ( जहाजपुर) चुनाव मैदान नही मार सके।
इस बार नेताओ के परिवारजनों की सरपंच चुनाव में पौ बाँरह रही। काग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा की भाभीजी, भीलवाडा उपभोक्ता मंच पूर्व सदस्या श्रीमती मंजू देवी शर्मा जहाजपुर पंचायत समिति की गंधेर पंचायत में सरपंच चुनाव जीत गई।

भाजपा पूर्व विधायक शिवजी राम मीणा के भतीजे की पत्नी रामप्यारी मीणा जीति। भतीजे महेन्द्र मीणा अभी पंचायत समिति सदस्य हैं। मीणा समाज अध्यक्ष रामप्रसाद मीणा की परिवारीक महिला जसुदेवी मीणा, जहाजपुर तहसील सरपंच अध्यक्ष मांगी लाल जैन की धर्मपत्नी श्रीमती मेनादेवी जैन बावडी मे,बिहाडा मे पंचायत समिति सदस्य दीपक गुर्जर की पत्नी चन्द्र कांता,व्याख्याता शिक्षक नेता शंभु लाल रेगर की पत्नी मनभर देवी शंक्करगढ मे,ओर पीपलुन्द पंचायत में संघनिष्ठ वेदप्रकाश खटीक जीते हैं।

जहाजपुर पंचायत समिति में 17मीणा समुदाय के सरपंच पद पर विजय प्राप्त की है।
नवगठित करेडा पंचायत समिति में पूर्व काग्रेस जिला परिषद सदस्य गोपाल तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती कैलाश देवी ने निम्बाहेड़ा मे विजय प्राप्त की। गोपाल तिवारी यहां सरपंच पद का चुनाव पहले जीत चुके है। भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष नाथूराम गुर्जर की पत्नी मांगी देवी प्रतिष्ठा की सीट गोर्वधन पुरा मे विजय का परचंम फहरा दिया। लादुवाश मे भाजपा जिला परिषद सदस्य वकील मुरली जोशी ने पूर्व सरपंच पद पर रहे सुसर काग्रेस नेता मदन सोनी ओर अभी खुद सरपंच पद पर अनुराधा सोनी के पति राजेन्द्र सोनी को पराजित कर दिया।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष सम्पत कुमावत सरपंच चुनाव में सफल रहे।बेमाली पंचायत में भाजपा पंचायत समिति सदस्य लादूलाल लुहार की पत्नी कला देवी ने फतह हासिल की।


माण्डलगढ़ पंचायत समिति में जस्सू जी का खेडा मे माता- पिता दोनों सरपंच पद पर रहे और इस बार भैरूलाल गुर्जर ने अपनी पत्नी फोरी देवीको भी सरपंच बना दिया।एक आश्चर्यजनक बात बताये! माल का खेडा मे सरपंच रहे दुर्गा लाल काबरा ने अपने भाई पूर्व सरपंच राम स्वरूप काबरा की पंचायत झंझौला से सरपंच चुनाव लड, जीत हासिल कर ली।

दुर्गा लाल काबरा पडौसी जिले बून्दी मे सुसराल हिण्डोली विधानसभा से भी चुनाव लड चुके है।काग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप सिंह जी की गृह पंचायत सिंगोली मे उनके निकट सहयोगी रहे पूर्व सरपंच जगदीश चन्द्र आर्य के पोते राकेश आर्य को भी सरपंच पद का ताज पहना दिया।

राजगढ़ मे देवेंद्र सिंह की पुत्रवधू रुप कंवर सरपंच चुनाव में सफल रही। पूर्व छात्र अध्यक्ष मुकेश खटीक की पत्नी कमला देवी खटीक महुआ मे,पंचायत समिति सदस्य शिव कुमार गुर्जर की पत्नी आरामी देवी राजगढ़ मे, सहकारी समिति व्यवस्थापक नेता गुलाब सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती प्रकाश कंवर लाडपुरा सरपंच निर्वाचीत हुई हैं।


सहाडा पंचायत समिति में ग्रामीण नेता रोशन लाल सुवालका की पत्नी सुशीला देवी नेगडिया मे,रामधन सोमाणी की पत्नी ललिता देवी महेंद्र गढ मे तथा भूणास पंचायत में रतन देवी सरपंच की कूर्सी पर बैठे गई हैं ।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.