आसींद रोड शमशान घाट का निर्माण कार्य प्रांरभ, चार माह में होगा कार्य पूर्ण

liyaquat Ali
3 Min Read


शाहपुरा -(मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा कस्बे में आसींद रोड़ पर नवविकसित शमशान घाट पर चल रहे कार्यो का रविवार को विकास समिति के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा ठेकेदार से विचार विमर्श कर उसके ले आउट को फाइनल किया। आसींद रोड़ शमशान घाट की चार दीवारी का कार्य पूर्ण होने के बाद द्वितीय चरण में शेड निर्माण, विश्रांतिगृह, लकड़ी घर व स्नान घर के लिए 49.80 लाख रू की स्वीकृति जारी हुई है।

इसके तहत नगर पालिका द्वारा 37.42 लाख रू की स्वीकृति का कार्यादेश जारी कर दिया गया है जिसका कार्य आज से प्रांरभ कर दिया गया है। इस शमशान घाट का निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में प्रथम चरण कार्य होने से ही आस पास की बस्तियों के लोगों ने दाह संस्कार भी प्रांरभ कर दिया है।


आज जयपुर से पहुंचे राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास, पूर्व सरपंच अशोक भारद्वाज, दुर्गाप्रसाद काबरा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, बीएसएफ में कमांडेट रहे अतुल व्यास, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रसाद टांक, गुलाबचंद चेचाणी, कवि दिनेश शर्मा बंटी ने शमशान घाट पहुंच कर वहां पर नगर पालिका द्वारा स्वीकृत कार्यादेश के अनुसार ठेकेदार जहीर अब्बास से कार्य के संबंध में विचार विमर्श कर शेड़ निर्माण, लकड़ी घर व स्नानघर के लिए स्थान का निर्धारण किया।


अनिल व्यास ने बताया कि 37.42 लाख रू की स्वीकृति से ठेकेदार को चार माह में कार्य पूरा करना है। वर्तमान में चार दीवारी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। चार दीवारी के सहारे पौधा रोपण भी प्रांरभ किया जा चुका है। पौधरोपण कार्य निरंतर जारी रखा जा रहा है। चार दीवारी के सहारे कोई भी व्यक्ति अपने परिजनों की स्मृति में कतारबद्व पौधे लगा सकता है। निर्माण कार्य के साथ ही लगभग 25 सीमेंट की बैंचे भी शीघ्र ही लगवा दी जायेगी। इस मौके पर दुर्गाप्रसाद काबरा ने अपने भ्राता कैलाश काबरा की स्मृति में 51 हजार रू शमशान घाट में देने की घोषणा की।


नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यादेश देने के साथ ही ठेकेदार को क्वालिटी का विशेष ध्यान रखने, सभी कार्य पालिका के कनिष्ठ अभियंता की देखरेख में संपादित करने को कहा गया है। विकास समिति के प्रस्ताव अनुसार वहां पर पोधरोपण का कार्य कराया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.