नया इज़ाद एक सिलेंडर से दो मरीजों को मिलेगा ऑक्सीजन

Azad Mohammed nab
2 Min Read

जहाजपुर (आजाद नेब) इस वैश्विक महामारी के चलते ऑक्सीजन सिलेंडरों की भारी मात्रा में कमी आई है। इस कमी को कुछ हद तक पूरी करने के लिए पीएफआई तंजीम के युवा ने नई तकनीक इजाद की है

जिससे प्रशासन की चिंता की लकीरें भी कम हुई है ओर जिन बीमार लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा था अब उनको भी ऑक्सीजन मिलने की आस जगी है।

मदद करने के जज़्बे से इज़ाद हुई तकनीक

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के युवा द्वारा इस वैश्विक महामारी में लोगों की कैसे मदद करें इसके बारे में सोच विचार कर ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु ना हो उसके लिए अपना दिमाग लगाया और उन्होंने इस तकनीक का इजा़द किया।

 

उस तकनीक के माध्यम से एक सिलेंडर से दो व्यक्तियों को आराम से ऑक्सीजन लिया जा सकता है। जैसे हमारे क्षेत्र में सौ से ज्यादा मरीज हैं और सिलेंडर की तादाद पचास भी है तो भी हम सब मरीजों को आसानी से ऑक्सीजन इस नई तकनीक के माध्यम से दे सकतें हैं।

तहसीलदार ने की तकनीक की सराहना

जहाजपुर तहसीलदार मुकुंद सिंह शेखावत को इस तकनीक के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत इस युवक को बुलाकर जहाजपुर चिकित्सालय में यह व्यवस्थाएं की और इस तकनीक को खूब सराहा।

तंजीम द्वारा फ़्री दिए तकनीकी सामान

नर सेवा नारायण सेवा की तर्ज पर तंजीम द्वारा बनाए गए तकनीकी कलपुर्जे को सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री दिया जा रहा है।

आज जहाजपुर चिकित्सालय में तहसीलदार मुकुंद सिंह शेखावत को तंजीम के सदस्य फैजान मोहम्मद, उस्मान बड़ालिया, निसार तंवर द्वारा यह तकनीक के कलपुर्जे के बारे में जानकारी दी।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365