जहाजपुर पालिका में जल्द मनोनीत होंगे पार्षद, घोषणा का इंतजार

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों की खाली पदों पर नियुक्तियां एक सप्ताह के भीतर होने वाली है। कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहे कार्यकर्ताओं की सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राय-मशविरा करके तैयार कर ली है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक जिन समाज से मनोनीत पार्षद बनाया जाएगा उनमें एक मुस्लिम, ब्राह्मण, खटीक या रेगर, ओर एक ओबीसी वर्ग का होगा। जबकि महाजन समाज से मनोनीत पार्षद बनाने के लिए शिव मूंदड़ा का नाम पहले से ही घोषित हो चुका है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा विधायकों से नगर निकायों में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहे कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गई थी। उसी के आधार पर पार्षदों का मनोनयन किया जा जाना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर की व्यस्त होने के चलते कार्यकर्ताओं की सूची भेजने में देरी हुई।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.