भरतपुर जिला कलेक्टर ने आर. बी.एम. चिकित्सालय में कोविड केयर एवं उपचार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reporters Dainik Reporters
1 Min Read

भरतपुर/राजेंद्र शर्मा जती | जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले में ऑमिक्रान के फैलाव की रोकथाम एवं उपचार के संबंध में आर. बी.एम. चिकित्सालय में कोविड उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए |

भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर गुप्ता ने चिकित्सालय के कोविड वार्डों का अवलोकन किया तथा कोविड आई. सी. यू. की व्यवस्थाएं भी देखी | उन्होंने चिकित्सालय में नवस्थापित ऑक्सीजन जनरेटर प्लान्ट की व्यवस्थाओ के संबंध में भी जानकारी ली तथा ऑक्सीजन बैडो ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए |

जिला कलेक्टर ने इंदिरा रसोई एवं आश्रय स्थल का भी किया अवलोकन–

IMG 20220105 WA0035
जिला कलेक्टर गुप्ता ने चिकित्सालय परिसर में संचालित इंदिरा रसोई एवं आश्रय स्थल का भी अवलोकन किया तथा लाभार्थियों से भोजन की गुणवत्ता एवं ठहराव की व्यवस्थाओं के बारें में जानकारी ली साथ ही सफाई व्यवस्था भी देखी तथा आवश्यक दिशा- निर्देश दिए |
इस दौरान नगर निगम के आयुक्त कमल राम मीणा, नगर विकास न्यास के सचिव के. के. गोयल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जिज्ञासा साहानी सहित अन्य संबंधित आधिकारी मौजूद रहे |

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.