अलवर/ राजस्थान के अवलर जिले के रैणी थानान्तर्गत ऐसी शर्मसार घटना सामने आई है जहां एक ससुर ने अपनी बहू के दहेज नही लाने पर बदले मे उसके साथ सबंधं बनाने पर मजबूर करते हुए रेप किया ।। पीडिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया ।
रैणी थानाधिकारी के अनुसार आरोपी का बेटा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। उसकी शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर बहू को दहेज नहीं लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। शादी के कुछ महीने बाद ससुर ने उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ रेप किया। आखिर परेशान होकर पीड़िता ने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इसके अलावा पति, सास व ननद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल व गवाहों के बयान कराए। इसके बाद आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया।