Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)। बीती रात रजाई गद्दे लाने में देरी होने के चलते उनियारा रेंजर ने शराब के नशे में सहायक वन पाल विनोद चौधरी के साथ मारपीट कर दी। जिसके चलते जिलेभर के वन कर्मचारी उनियारा रेंजर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठ गए।
सहायक वन पाल विनोद चौधरी बताया कि बीती रात करीब 11 बजे उनियारा रेंजर रामकरण मिना ने उसे बाजार से रजाई गद्दे लाने भेजा। रात ज़्यादा होने के चलते सभी टेंट की दुकान बंद मिली। इसके बाद वो अपने किसी परिचित से रजाई गद्दे का प्रबंध कर ले आया।
इसके चलते मुझे करीब 12.30 बज गए। जिस पर रेंजर रामकरण मिना ने गुस्सा होकर मेरे साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही वन कर्मियों का कहना है कि रेंजर का बर्ताव सही नही है, हमेशा गाली गलौच से बात करता है, शराब के नशे में मारपीट करता है।
साथ ही वनकर्मियों ने रेंजर पर बजरी माफियाओं से सांठगांठ का आरोप भी लगाया है। वन कर्मियों की मांग है कि रेंजर पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।