Tonk News। प्रदेश कांग्रेस द्वारा किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, किसान बचाओ देश बचाओ प्रदेश व्यापी अभियान के अन्तर्गत किसानों से जनसपर्क करने के लिए टोंक विधायक सचिन पायलट 10 जनवरी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर टोंक आयेगें।
सचिन पायलट के कार्यालय से बताया गया है कि सचिन पायलट 10 जनवरी रविवार को प्रात: 10.30 बजे चन्दलाई, 11 बजे लवादर, 11.30 बजे घांस, दोपहर 12 बजे हरचन्देड़ा, 1.30 बजे बमोर, 2 बजे सोनवा, 2.30 बजे अरनियामाल, अपरान्ह 3 बजे काबरा, 3.30 बजे ताखोली, 4 बजे सांखना, 4.30 बजे छान, सांयकाल 5 बजे दाखिया एवं 5.30 बजे ग्राम लांबा में किसानों से संवाद करेगें।
इसी प्रकार सचिन पायलट 11 जनवरी को प्रात: 11 बजे सोरण, 11.30 बजे देवपुरा, दोपहर 12 बजे अरनिया केदार, 1 बजे मंडावर, 1.30 बजे देवली भांची, 2 बजे हथौना, 2.30 बजे पराना एवं अपरान्ह 3 बजे ग्राम बरोनी में किसानों से संवाद कर केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी विधेयकों के बारे में चर्चां करेगें।