पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर मजबूती पर दिया जोर…

Firoz Usmani
1 Min Read

Tonk News । देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर आज एक दिवसीय दौरे पर देवली क्षेत्र में पहुंचे जहां पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर ने देवली के संथली ग्राम पंचायत में बूथ संरचना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। और कार्यकर्ताओं को एक साथ रहने पर जोर दिया।

देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के संथली ग्राम पंचायत मे पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर ने बूथ संरचना के इस महाअभियान के अंतर्गत बूथ अध्यक्ष व समिति बनाने को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर मजबूती पर जोर दिया। ओर कहा भाजपा के हर कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर जीत दर्ज करनी होगी। साथ में देहात मंडल अध्यक्ष बनवारी जाट सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।