दूनी। दूनी थाना क्षेत्र में आज एक पत्थरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली ने एक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में टोंक के सआदत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। टोंक के दूनी में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल। पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने दूनी अस्पताल में पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद टोक सआदत अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
घायल गांधीग्राम रोड पर अपने रिश्तेदारों के यहां जा रहा था वहां से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। दूनी थानाधिकारी ने बताया कि घायल धिनेश पुत्र राधेश्याम भाड डांगर तल निवाई निवासी है। उसकी हालत बहुत ही गंभीर है। ओर टोंक के सआदत अस्पताल में उपचार जारी है।