देवली : चाइनीज उत्पादों का किया बहिष्कार, कार्यकर्ताओं ने चलाई मुहिम

Manish Bagdi
1 Min Read

Deoli : भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चायनीज उत्पादों का बहिष्कार का अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चाइना के टिक टॉक एप को युवाओं के मोबाइल से डिलीट करवाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ चाइना भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय सैनिकों की हत्या कर रहा है। जबकि दूसरी तरफ भारतीय सीमा पर कब्जा करना चाह रहा है। इस स्थिति में युवाओं को अब देश हित में एक कदम बढ़ाते हुए चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए।साथ ही भारत देश को मजबूत करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। इसको लेकर जिले में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज शर्मा व प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा कार्यकर्ता पूरे जिले में घर-घर जाकर चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए नागरिकों को जागरूक करेंगे। चीनी सैनिकों द्वारा लद्दाख में भारतीय सेना हमला किया गया। जिसमें भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई इस कार्यक्रम में मनोज शर्मा,पंकज शर्मा, बसराम चौधरी, संदीप मेवाड, दीपक सोनी, भानु ग्वाला, सूर्य प्रकाश शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।