टोंक में सतीश पूनियां का बड़ा बयान बोले कांग्रेस  ने जनता के साथ धोखा कर सत्ता हासिल की है

Firoz Usmani
1 Min Read

Tonk News । टोंक के निवाई में आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया पहुंचे। निवाई पहुँचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का जोरदार स्वागत किया गया। आज टोंक में भारतीय जनता पार्टी के पंचायतराज के जन प्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी की कार्यशाला टोंक के निवाई में रखी गई। कार्यशाला में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया व विधायक अशोक लाहोटी निवाई पहुंचे।

निवाई पहुँचने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाया है राजस्थान सरकार अपराध रोकने में नाकाम है। और सरकार ने जनता के साथ धोखा कर सत्ता हासिल की है। आज राजस्थान में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। राजस्थान सरकार अपराधों को लेकर गंभीर नही है।

 

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।