पायलट ने जताई नाराजगी,कांग्रेस की बैठक में बसपा विधायकों के विलय से उठापटक
मंत्री अशोक चांदना ने बैठक में कहा कि राजनीतिक नियुक्तियां किश्तों की बजाय जल्द और एक साथ होनी चाहिए। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहान रियाज ने कहा कि टिकट वितरण की तरह ही राजनीतिक नियुक्तियां हुई तो कुछ नहीं होगा। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष रावत ने भी जल्द राजनीतिक नियुक्तियां करने की वकालत करते हुए कहा कि राजनीतिक नियुक्तियां नहीं होने से गलत संदेश जाएगा