झालावाड़। पति पत्नी के रिश्ते में ऐसा करा पति ने जो सुने उसी का दिल दहल गया। असनावर थाना क्षेत्र में एक महिला की उसके ही पति ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव महिला के देवर गिर्राजसिंह को सौंप दिया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है। असनावर थानाधिकारी इस्लाम अली ने बताया कि खेरखेड़ा गांव में बुधवार रात करीब एक बजे घर में सो रही गुड्डी कंवर (45) की उसके ही पति चैनसिंह (48) ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि खेरखेड़ा गांव में अपने घर में दो बेटियों के साथ गुड्डी कंवर कमरे में सो रही थी। पति चैनसिंह बाहर आंगन में सो रहा था। इसी दौरान रात के एक बजे अचानक कमरे में आया और कुल्हाड़ी से तीन वार कर महिला की हत्या कर दी। इसी दौरान पास में सो रही लड़की दीपू जाग गई। चैनसिंह उसे धक्का मार कर भाग गया। चैनसिंह के ससुराल तीतरवासा में कोई नहीं होने से सास की मौत के बाद 5-6 महीने तक वह पत्नी के साथ वहां रहकर आया था। ससुराल में करीब 15 बीघा जमीन भी बताई जा रही है। चैनसिंह के चार लड़कियां रितेश, उमा, दीपू व निशा तथा सबसे छोटा लड़का नरेन्द्र है। बताया यह भी जा रहा है कि महिला अपने पीहर में रहना चाहती थी, जबकि आरोपित यहां रहने के लिए कह रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
खेरखेड़ा में जैसे ही लोगों को गुड्डी कंवर की हत्या की सूचना मिली। गांव में सनसनी फैल गई है। लोग एक दूसरे से इसबारे में बात करते नजर आए। आखिर घटना क्यों हुई क्या कारण रहा। सुबह गांव में कोहराम मच गया। रातभर से महिला के बच्चों का रो- रो कर बुला हाल हो रहा है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव महिला के देवर गिर्राजसिंह को सौंप दिया है। वहीं पुलिस को अभी हत्या के मामले में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है जिले में महिलाओं की अपने पति द्वारा हत्या करने का दूसरा मामला है। इससे पहले भी पिड़ावा क्षेत्र के बोलिया बारी गांव में राजपूत समाज के एक आदमी ने अपनी पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ दिया था।