जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read
पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह

Jaisalmer News। जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह का सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 52 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बेटे है। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। पूर्व महारावल के निधन की सूचना मिलते ही जैसलमेर में शोक की लहर छा गई। साथ ही सोनार दुर्ग का ध्वज झुका दिया गया।

पेट में तकलीफ होने पर कुछ दिन पूर्व ब्रजराज सिंह को जोधपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके लीवर में तकलीफ होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी। इसके बाद एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 52 वर्षीय पूर्व महारावल के परिवार में पत्नी राजेश्वरी देवी और दो पुत्र कुंवर चैतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी है। बृजराज सिंह का जन्म 31 नवंबर 1968 को जैसलमेर में हुआ था। उनकी शादी 28 जनवरी 1993 को नेपाल के महाराजा सहदेव शमशेर जंग बहादुर की पुत्री राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी।
महारावल बृजराज सिंह के निधन का समाचार सुनते ही जैसलमेर के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग के ध्वज को झुका दिया गया। उनके निधन की खबर से जिले भर में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी जैसलमेर वासियों की ओर से पूर्व महारावल बृजराज सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए दुख प्रकट किया जा रहा है।
Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम