Jaipur News । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के खिलाडियो को नयेसाल के उपहार के रूप मे अंनको मिलने वाली राशि बढाकर सौगात दी है । एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रू, रजत पदक जीतने पर इनामी राशि 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रू, कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रू से बढ़ाकर 30 लाख रू करने का निर्णय किया है।
ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रूपये की राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रूपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 2 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये करने को मंजूरी दी है।
ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।