Jaipur News। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की बहुप्रतीक्षित टीम का गुरुवार रात को ऐलान कर दिया गया है। पार्टी संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद सात प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और चौबीस सचिवों सहित 39 नामों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के लिए सोनिया गांधी को धन्यवाद देते हुए नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकारिणी में पायलट समर्थित लोगों को पर्याप्त स्थान मिला है।
सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा डॉक्टर जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्तर इंसाफ, राजेंद्र चौधरी और रामलाल जाट को शामिल है।
महासचिव पद पर जी.आर. खटाना, हाकम अली, लखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी और वेद सोलंकी को शामिल किया गया है।
सचिव पद पर भूराराम सीरवी, देशराज मीणा, गजेंद्र सांखला, जसवंत गुर्जर, जियाउर्रहमान, ललित तूनवाल, ललित यादव, महेंद्र खेड़ी, महेंद्र सिंह गुर्जर, मुकेश वर्मा, निम्बा राम गरासिया, फूल सिंह ओला, प्रशांत शर्मा, प्रतिष्ठा यादव, पुष्पेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र मूंड, राजेंद्र यादव, राखी गौतम, राम सिंह कंस्वा, रवि पटेल, सचिन सरवत, शोभा सोलंकी, श्रवण पटेल, विशाल जांगिड़ ।