भाजपा में बढ़ती गुटबाजी को विराम देने की कवायद,प्रदेश भाजपा के 16 सदस्यीय कोर ग्रुप का गठन

Dr. CHETAN THATHERA
2 Min Read

Jaipur News। राजस्थान भाजपा की कोर कमेटी का गठन कर दिया गया है। इस कोर ग्रुप में 16 सदस्य हैं, जिसमें 12 स्थाई और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। कोर ग्रुप में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के साथ ही प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश से आने वाले केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और कुछ सांसदों को जगह दी गई है।

कोर ग्रुप के 16 सदस्यों में 12 स्थाई और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। 24 जनवरी को इस कोर ग्रुप की पहली बैठक भी प्रस्तावित है। प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी शामिल 12 सदस्यों में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल औरकैलाश चौधरी के साथ ही राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और लोकसभा के दो सांसद कनक मल कटारा और सीपी जोशी का नाम शामिल है।

कोर ग्रुप में 4 विशेष आमंत्रित सदस्यों में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, लोकसभा सांसद व पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की सह प्रभारी भारती बैन शियाल के साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अलका सिंह गुर्जर को बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किया गया है।

प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप के गठन के साथ ही पार्टी आलाकमान ने यह भी निर्देश दिए हैं कि महीने में कम से कम एक बार कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक जरूर हो, जिसमें प्रदेश से जुड़े ज्वलंत विषय और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हो।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम