अमित शाह कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र – मदन लाल सैनी

liyaquat Ali
4 Min Read

जयपुर।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी 20 एवं 21 जुलाई को जयपुर स्थित तोतुका भवन, नारायणसिंह सर्किल पर होने वाली भाजपा, राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 21 जुलाई को शामिल होने के लिए जयपुर आयेंगे।
प्रदेश मुख्यालय पर दोपहर पश्चात् कार्यसमिति एवं अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारियों हेतु एक-एक बिन्दु पर व्यवस्था की चर्चा की गई। व्यवस्था समिति की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से सम्बन्धित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

amit shah ji aagman ko lekar bjp office me taayaria

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा और शक्ति है और हमारे कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ समर्पण और मेहनत की वजह से ही आज हमारी भारतीय जनता पार्टी पूरे भारतवर्ष में आमजनता की सेवा कर पा रही है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार – मदन लाल सैनी

सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह  भी स्वयं को पहले भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कहते है और अमित शाह के कुशल नेतृत्व व सकारात्मक सोच के कारण ही देशभर में भारतीय जनता पार्टी की स्वीकार्यता बढ़ी है। यह हमारा सौभाग्य है कि कुशल संगठनकर्ता हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे है।

अमित शाह के आगमन की सूचना से ही पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में असीम उत्साह का संचार हो चुका है और 21 जुलाई, 2018 को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने सम्बोधन में हमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनहित हेतु समर्पित भारतीय जनता पार्टी को एक बार पुनः राजस्थान में विजयी बनाने हेतु निर्देशित करेंगे।

मदन लाल सैनी ने कहा कि सुशासन और विकास के लिए निरन्तर निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहना और समाज के अन्तिम व्यक्ति का भी उदय हो यह उद्देश्य लेकर काम करना भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है और नकलची लोग हमारे ही कार्यों की नकल कर दिखावे का प्रयास कर रहे है। लेकिन राजस्थान की जनता समझदार है, सब कुछ जानती है एवं काँग्रेस के कुत्सित कारगुजारियों के माया जाल में राजस्थान की जनता कभी नहीं आयेगी।

मुझे विश्वास है कि मेरे प्रदेश की सम्मानीय जनता आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनहित हेतु समर्पित आमजनता से तहेदिल से जुड़ी हुई भारतीय जनता पार्टी का पूरी शान के साथ फहरायेगी।

राजमन्दिर के बाहर ‘‘नमो टी स्टाल’’ में सोशल मीडिया के वाॅलिन्टियर्स एवं आमजनता के लिए चाय का इन्तेजाम किया गया है।

सिन्धीकैम्प, रेल्वे स्टेशन, हवाई अड्डे पर आने वाले कार्यसमिति सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया जायेगा।

कार्यसमिति स्थल पर 20 एवं 21 जुलाई को केन्द्र एवं राज्य सरकारों की फ्लैगशिप योजनाआंे एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गये कार्यों की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी, जिसमें 100 से अधिक फ्लेक्स, कोलाज लगाये जायेंगे एवं जानकारियाँ दी जायेगी।

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की व्यवस्था सम्बन्धी गतिविधियाँ तेज हो गई है। झण्डे, बैनर आदि की व्यवस्था की जा रही है।
Amit Shah will give workers a spell of victory – Madan Lal Saini

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *