देवली : महिला का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, सिर पर गम्भीर चोट से हुई महिला की मौत

Manish Bagdi
2 Min Read
Deoli News : देवली में बुधवार को पटेल नगर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस दौरान मृतका के सिर पर गम्भीर चोट के निशान मिले तथा शव के पास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। घटना के समय परिवार के लोग किसी कार्य से घर बाहर गए हुए थे। हादसे के बाद शहर में सनसनी फैल गई।
IMG 20200603 164426
मृतका सुनीता पत्नी अशोक बडोलिया
पुलिस ने बताया कि मृतक पटेल नगर निवासी सुनीता (35) पत्नी अशोक बडोलिया दोपहर बाद घर पर अकेली थी। हादसे के बाद परिजन जब घर लौटे तो सीढ़ियों के पास महिला का शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेम विवाह किया था मृतका ने -:

मृतका ने 8-10 साल पहले अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने बताया कि गत माह सुनीता के 7 वर्षीय पुत्र का जन्मदिन था। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने पुत्र का जन्मदिन मनाया। परिजनों ने बताया कि अशोक काम के सिलसिले से जयपुर रहता है। घटना के बाद पति अशोक से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद आया।

 

Contents
Deoli News : देवली में बुधवार को पटेल नगर में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इस दौरान मृतका के सिर पर गम्भीर चोट के निशान मिले तथा शव के पास काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। घटना के समय परिवार के लोग किसी कार्य से घर बाहर गए हुए थे। हादसे के बाद शहर में सनसनी फैल गई।पुलिस ने बताया कि मृतक पटेल नगर निवासी सुनीता (35) पत्नी अशोक बडोलिया दोपहर बाद घर पर अकेली थी। हादसे के बाद परिजन जब घर लौटे तो सीढ़ियों के पास महिला का शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।प्रेम विवाह किया था मृतका ने -:मृतका ने 8-10 साल पहले अशोक के साथ प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने बताया कि गत माह सुनीता के 7 वर्षीय पुत्र का जन्मदिन था। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने पुत्र का जन्मदिन मनाया। परिजनों ने बताया कि अशोक काम के सिलसिले से जयपुर रहता है। घटना के बाद पति अशोक से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद आया।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।