देवली : भाजपा ने जन जागरण अभियान में बांटे मास्क, आरोग्य सेतु एप करवाया डाउनलोड

Manish Bagdi
1 Min Read
Deoli News : भाजपा शहर मंडल द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पराणा, जिला मास्क संयोजक विष्णु शर्मा के निर्देशानुसार लोगों को मास्क बांटे। साथ ही लोगों से आरोग्य सेतु ऐप लोड कराया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में शुक्रवार को वार्ड नंबर 10 छाया मार्केट, पटवा बाजार में मास्क वितरित किए गए। साथ ही लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप कोे डाउनलोड करवा कर एप के फायदे बताएं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के उपाय बताते हुए निश्चित दूरी बनाए रखने तथा मास्क पहने रहने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, सेनीटाइज के बारे में बताया।
इस दौरान मंडल मास्क संयोजक राजीव गोयल, सह संयोजक महेश शर्मा, पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, पूर्व महामंत्री घनश्याम गौतम ,जिला प्रवक्ता नोरत मल नामा, जिला पदाधिकारी संजय जैन ,पूर्व प्रवक्ता राकेश ओसवाल ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रजनीश दीपक ,अशोक दुबे, रेवती रमण जोशी, आशीष पंचोली, अविनाश दीपक, मनोज जैन, नरेंद्र सिंह, सिद्धांत जोशी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।