देवली : अवैध रूप से बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त

Manish Bagdi
1 Min Read
Deoli News : देवली थाना पुलिस ने गुरुवार को अवैध रूप से बजरी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दोनो ट्रैक्टरों के चालको को भी गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस की गश्त के दौरान गुरुवार को रामथला की ओर से दो ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। इस पर हेड कांस्टेबल गिर्राज सिंह ने दोनों को रोक लिया। ट्रैक्टर में अवैध रूप से बजरी का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर मालेडा निवासी सौभाग व ठगरिया कॉलोनी निवासी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया।

 

Share This Article
Follow:
परिचय- वर्ष 2000 से पिता श्री राजेन्द्र बागड़ी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान पत्रकारिता की शुरुआत कम्प्यूटर पर खबरे कम्पोज करने के साथ हुई। इसके साथ ही देवली में राजस्थान पत्रिका में प्रेस फोटोग्राफर व सहायक संवाददाता के रूप में काम किया। इस दौरान क्राइम, जनसमस्या, घटना, दुर्घटना, राजनैतिक आयोजन, धार्मिक से जुड़ी कई खबरें व स्टोरी कवर की। वर्ष 2009 से राजस्थान पत्रिका के भीलवाड़ा संस्करण में भी रिपोर्टर का कार्य शुरू किया। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 2017 से A1 TV rajasthan न्यूज़ चैनल में देवली रिपोर्टर के रूप में कार्यरत।