जहाजपुर(आज़ाद नेब) कोविड-19 के चलतें हजरत बादर अली सय्यद रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स सादगीपूर्ण मनाया गया। आज कुल की रस्म अदायगी के साथ दो दिवसीय सालाना उर्स सम्पन्न हुआ।
आस्तानें के खादीम इंसाफ शाह ने बताया कि आस्तानें पर बुधवार को झंडा पेश किया गया, गुरुवार अहले फजर संदल व चादर पेश की गई। सुबह सादिक 8 बजे कुरान खुआनी का एमाम किया गया। बाद नमाज जोहर कुल की रस्म अदायगी के साथ लंगरे आम का एतमाम हुआ।
खादिम इंसाफ शाह ने बताया कि पूर्व कमेटी के ओहदे दारान द्वारा आस्तानें पर सारा इंतजाम किया गया। जिनमें शरीफ अंसारी, गफ्फार सरवरी, नूर तंवर, रोशन ठेकेदार, सलीम बघेरा, मासूक अली, आशिक अली, अकिल सरवरी, रईश पठान, निसार जीरा मौजूद थे।