Bhilwara News। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष (प्रशासनिक) सियाराम शर्मा का जन्म दिवस आज भीलवाड़ा जिले के पदाधिकारियों ने संगठन के लोगो छपे मास्क शिक्षकों व जरूरतमंदों को वितरित कर मनाया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार प्रदेश महामंत्री (माध्यमिक शिक्षा) प्रेम शंकर जोशी के नेतृत्व में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष नगर में मास्क वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि संगठन पदाधिकारी प्रति वर्ष अपने प्रदेशाध्यक्ष का जन्म दिवस जयपुर में महा रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त देकर मनाते हैं,कोरोना महामारी के कारण इस बार सभी जगह मास्क वितरण कार्यक्रम रखे गए।भीलवाड़ा में आज संगठन पदाधिकारियों ने 500 शिक्षकों व जरूरतमंदों को मास्क वितरित किए।मास्क वितरण कार्यक्रम में मंजू शर्मा, संगीता शर्मा ,विकास जोशी, कौशल्या लाठी, निशा भाटी, पद्मिनी धाकड़ ,ललित जैन ,सीमा जोशी मधु जैन ,कमलेश महेश्वरी आदि उपस्थित थे।