भीलवाडा / जिले की मांडलगढ़ पुलिस ने नये साल 1 जनवरी से कंजर कॉलोनी में चल रहे वेश्यावृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अब तक 41 महिलाएं और पुरूषो को गिरफ्तार किया है । आज रात को 3 महिलाए सहित 9 जनो को गिरफ्तार किया है
माण्डलगढ थाना प्रभारी मनोज कुम्र ने बताया की आज 3 महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है इनमे बाबू लाल बेरवा, छोटू लाल गाडरी, पप्पू लाल उर्फ देवचंद्र गाडरी, महेंद्र लाल कामड़, दुर्गेश कुमार शर्मा, विजय कुमार को गिरफ्तार किया है थाना अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि वेश्यावृत्ति के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कंजर कॉलोनी से अभी तक कुल 41 महिलाओं एवं पुरुषों को गिरफ्तार किया जा चुका है पुलिस द्वारा वेश्यावृत्ति के खिलाफ की गई कार्रवाई से मांडलगढ़ शहर वासियों ने पुलिस की सराहना की है क्योंकि कई वर्षों से चल रहे वेश्यावृत्ति को रोकने में पहली बार पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई करते हुए वेश्यावृत्ति में लिप्त 41 लोगों को गिरफ्तार किया है