जयपुर। दिल्ली में सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बीजेपी के केंद्रीय मु यालय में राजस्थान से जुड़े मुद्दों पर बैठक करेंगे। बैठक में केंद्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वराजस्थान भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और प्रदेश संगठन महामंत्रीचंद्रशेखर भी मौजूद रहेंगे। बैठक में राजस्थान भाजपा अध्यक्ष का मामला प्रमुख रहेगा। इस बैठक के बाद शायद राजस्थान को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलजाए। राजस्थान में16 अप्रैल को अशोक परनामी के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद प्रदेश इकाई बिना अध्यक्ष के चल रही है। शाह की बैठक में मुय रूप से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के चयन के साथ संगठन के पेंडिंग मामलों पर बात होनी है। साथ ही विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को लेकर भावी रणनीति पर मंथन होगा। प्रदेश अध्यक्ष कामामला केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत के नाम पर सहमति को लेकरपिछले 27 दिन से अटका हुआ है।