राहुल गांधी वर्धा से करेंगे चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

liyaquat Ali
2 Min Read
file photo-Rahul Gandhi'

 

नई दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित शीर्ष पार्टी नेतृत्व वर्धा स्थित ऐतिहासिक सेवाग्राम आश्रम पहुंच गया है, और ऐसे संकेत हैं कि वे मंगलवार को 2019 के लोकसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ करेंगे।  राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के अन्य नेता माधव भवन में कांग्रेस कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिला कलेक्ट्रेट के पास में स्थित महात्मा गांधी की एक प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, पदयात्रा करेंगे और शहर के सर्कस ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के एक नेता ने कहा कि ये आयोजन काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसी जगह 1942 में गांधीजी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई थी, जिसमें आठ अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया था, और जिसके कारण पांच साल बाद ब्रिटिश शासन का खात्मा हो गया था।
देश को भाजपा से आजाद कराएंगे- सुरजेवाला 
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों में नफरत, फूट, और हिंसा फैलाने में आरएसएस और पाकिस्तान एक जैसे हैं, और भाजपा सरकार सांप्रदायिक, जाति और धर्म के आधार पर लोगों का धु्रवीकरण में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी हासिल की, उसी तरह हम राहुल गांधी के नेतृत्व में देश को भाजपा से आजाद कराएंगे।
गांधीजी ने सेवाग्राम में लगभग 10 साल बिताए थे। वह जिस बापू कुटीर में रहते थे, वह आज विद्यार्थियों, विद्वानों, शोधार्थियों, देशी-विदेशी पर्यटकों और गांधीवादियों के लिए मक्का बन गया है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *