जहाजपुर (आज़ाद नेब)। महिलाएं अपने स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वच्छता के प्रति लापरवाह होती है, विशेषकर के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं इस ओर ध्यान नहीं देती है। राज्य सरकार ने सभी महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन के अवसर पर उड़ान योजना की शुरुआत की हैं।जिसमें सभी किशोरी, महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन दिया जाएगा।
आज इसी संदर्भ में महिला एवं बाल विकास विभाग के परिसर में उड़ान योजना की शुभारंभ प्रधान सीता देवी गुर्जर ने किया। इस मौके पर प्रधान गुर्जर ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से गांव में रहने वाली किशोरीयों, महिलाओं के लिए है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण और संकोच वस सैनिटरी नैपकिन खरीदने में असमर्थ होती हैं ऐसी महिलाएं निसंकोच इन केंद्रों में जाकर मुक्त सेनेटरी नैपकिन ले सकती हैं। कोई भी किशोरी, महिला निशुल्क सैनिटरी नैपकिन राज्य के किसी भी स्कूल, कॉलेज एवं आंगनवाड़ी केंद्रों से प्राप्त कर सकती।
कार्यक्रम का संचालन विमल पारीक ने किया एवं इस मौके पर वरिष्ठ सहायक बिरदी चंद, महिला सुपरवाइजर मंजु पारिक, रज़िया बेगम, पार्षद अनिल उपाध्याय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं विभिन्न सेक्टरों की महिलाएं मौजूद थीं।