Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the foxiz-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the fast-indexing-api domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/dreports/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, तीन कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर - Dainik Reporters

अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड, तीन कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर

Azad Mohammed nab
1 Min Read

जहाजपुर (आज़ाद नेब) शक्करगढ़ थाना के अमरगढ़ चौकी इंचार्ज व तीन अन्य पुलिसकर्मियों को अवैध बजरी(illegal gravel) से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने कि मीडिया में खबरें चलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करते हुए तीन ओर चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शकरगढ़ थाना क्षेत्र की अमरगढ़ चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को जिला पुलिस अधीक्षक ने अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर को छोड़ने व बजरी माफियाओं से सांठगांठ रखने के आरोप में चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया और उसी चौकी में तैनात तीन पुलिसकर्मी थाना सिंह, इंद्र कुमार व तेजमल को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली सी मच गई है।

गौरतलब है कि शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार मीडिया द्वारा अवैध बजरी परिवहन एवं खनन की खबरें चल रही थी एवं क्षेत्र के कई स्कूल प्रबंधक द्वारा बेरोकटोक सड़कों पर तेज आवाज करते हुए अवैध बजरी के वाहन को लेकर ज्ञापन भी दिया गया था।

Share This Article
Follow:
आज़ाद मोहम्मद नेब में दैनिक रिपोर्टर्स के आलावा एडिटर स्मार्ट हलचल, रिपोर्टर HNN news, tv100 ,लाइव टुडे, साधना प्लस, सरेराह, हुक्मनामा समाचार, जयपुर टाइम्स साथ काम करता हू .पत्रकारिता से आमजन की बात प्रशासन तक पंहुचाना मेरा मकसद है . whatsapp 8890400865, 8058220365