महिला संगठनों द्वारा सावन के गीत मल्हार के साथ आयोजन

liyaquat Ali
4 Min Read

भरतपुर(राजेन्द्र जती )। श्रावण मास शुरू होते ही ब्रज में हरियाली तीज पर विभिन्न कार्यक्रमोें की शुरूआत के साथ ही जिले के विभिन्न महिला संगठनों द्वारा सावन के गीत मल्हार के साथ आयोजन शुरू किये गये हैं।

स्वर्ण जयंती नगर की महिला इकाई ने प्रोफेसर रजनी वशिष्ठ की अध्यक्षता में सुख, समृद्धि, सुहाग, घेवर की मिठास एवं प्रकृति के सात रंगों का त्यौहार तीज बड़ी धूमधाम से मनाया। रजनी वशिष्ठ ने बताया कि इस अवसर पर सभी महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा लहरिया में सज-धज कर आईं और उत्सव मनाया। तीज के सिंजारे में सभी महिलाओं के हाथों में मेहँदी लगाई गयी और रीति-रिवाज के अनुसार गीत गाये गए। उन्होंने बताया कि सभी महिलाओं के तिलक एवं गजरा लगाकर स्वागत किया गया।

सावन के गीतों से जुड़ी अंत्याक्षरी, आंखों पर पटटी बांधकर मटकी में से श्रंगार का सामान निकालो प्रतियोगिता सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने सावन आया झूम के, झूला तो पड गये अमुआ की डाल पर सहित ब्रज के राधा कृष्ण गीतों पर सामूहिक नृत्य एवं भजन प्रस्तुत किये। इस कार्यक्रम में स्वर्ण जयंती नगर महिला मोर्चा की पदाधिकारी राजकीय गल्र्स काॅलेज की प्रवक्ता डा. रजनी वशिष्ठ, प्रज्ञा,  रचना, रेखा, सुमन, श्रीमती भावना वर्मा, रजनी, संध्या, पार्वती, प्रीति, गायत्री, अनुराधा, लक्ष्मी, टिवंकल, सपना, निक्की सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया।

इसी प्रकार भारत विकास परिषद शाखा भरतपुर की महिलाओं द्वारा रेवती रिसोर्ट मैरिज होम में हरियाली तीज का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर तथा वंदे मातरम गायन कर किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सामूहिक मल्हार गीत, नुक्कड नाटक, नृत्य आदि कार्यक्रम किये गये। महिलायें परंपरागत लहरिया साडी तथा पुरुष कुर्ता पाजामा पहनकर आये। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कार अंजना बंसल, विजया अग्रवाल ने दिये। संचालन सीमा मंगल एवं नीतू गर्ग ने किया।

इसी प्रकार महिला सेवा ईकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम स्वास्थ्य मंदिर संस्थान, रणजीत नगर पर मनाया गया। जिसमे करीब 60 महिलाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में डांस के साथ तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा कार्यकृम में मेहंदी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की दोनो जज डाॅ. सीमा गुप्ता व सुप्रिया खण्डेलवाल ने कहा की तीज क्वीन प्रतियोगिता में 20 महिलाओ ने भाग लिया जिसमें सुनीता सिंघल को मिसेज तीज क्वीन चुना गया। तीज क्वीन से पूछा गया की आप खाली समय में क्या करती है तो जबाव दिया महिलाओ के लिए संघर्श व सेवा कार्य करती है तथा तीज क्वीन श्रीमति सुनीता सिंघल ने कहा चेहरे की सुन्दरता के साथ साथ मन की सुन्दरता भी अत्यन्त जरूरी है।

अध्यक्ष हेमलता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 10 गरीब छात्राओ को स्कूल बस्ते व डेªस भी वितरित की गई ताकि वो भी हरियाली तीज मना सके। कार्यक्रम में कविता
गोयल, पुष्पा अग्रवाल, रेनू सिंह, शिखा गोयल, साक्षी खण्डेलवाल, भारती सिंह, वंदना अग्रवाल इत्यादि महिलाओ ने भाग लिया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *