अलीगढ़, (शिवराज मीना)। अलीगढ़ कस्बे में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को डाक बंगला अलीगढ़ परिसर में 134 वां कांग्रेस स्थापना दिवस ब्लॉक उपाध्यक्ष मुनीम मीणा की अध्यक्षता में मनाया गया।
कांग्रेस स्थापना दिवस पर विचार संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुनीम मीना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, कांग्रेस पार्टी गरीबोंं , किसानों की सेवा करने वाली पार्टी है।
वहीं विचार संगोष्ठी में पंचायत समिति अलीगढ़ उपप्रधान व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नन्दकिशोर साहू ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर देश को आजाद कराने एवं बलिदान की प्रवृति केवल कांग्रेसियों की रही है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक हरीशचंद्र मीणा को मंत्रीमण्डल में शामिल नहीं किये जाने को लेकर विरोध प्रकट किया। साथ ही हरीश मीणा को मंत्रीमण्डल में शामिल करने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र लिखकर आगामी रणनीति तय की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जाकिर मंसूरी, पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम वर्मा, मानवाधिकार विभाग तहसील प्रभारी हाजी याकूब अली कायमखानी, कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा, राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सलीम खाँन, ब्लॉक महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनीता मीना , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव नवल शर्मा, कांग्रेस नेता नरेन्द्र गोधा, सेवानिवृत्त गिरदावर शिवजीराम मीणा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसचिव बिरजू योगी, युवा कांग्रेस लोकसभा महासचिव चंद्रमोहन शर्मा दासू , पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवनारायण मीणा, नेशनल कांग्रेस बिग्रेड के जिला उपाध्यक्ष कमलेश सहादतनगर , कांंगेस बिग्रेड ब्लॉक अध्यक्ष तेजकरण मीना, कांग्रेस शहर अध्यक्ष घासीलाल सैनी, विजय शर्मा, बिलोता सरपंच धन्नालाल बैरवा, इमरान अली , नेहरू युवा मण्डल सहादतनगर अध्यक्ष शिवराज बारवाल, उवेज खान सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।