जहाजपुर (आज़ाद नेब) भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष भैरू टाक नगर पालिका, पंचायत समिति, अस्पताल की समस्याओं को लेकर नगर पालिका के समीप एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गये।
सूचना मिलते ही तहसीलदार मुकंद सिंह, शेखावत पुलिस उप अधीक्षक महावीर शर्मा, सब इंस्पेक्टर सरवर खान, चेयरमैन नरेश मीणा सहित भारतीय जनता पार्टी के पार्षद एवं कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।
भाजपा नगर अध्यक्ष टाक ने मीडिया को ज्ञापन जारी कर बताया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र मीणा की कार्यशैली की वजह से जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। नगर में चारों और गंदगी का अंबार होने एवं गंदे पानी की निकासी के नाले पर होने के कारण पानी का जगह जगह जमा हो रहा है तथा कचरा उठाने वाले ऑटो टिपर खराब अवस्था में पड़े हैं नगर में चारों ओर बीमारियां फैली है।
प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारी ना के बराबर है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा तीन चार बार पालिका बोर्ड की मीटिंग के लिए लिखित में पत्र दिया गया बावजूद इसके ना तो आज तक पालिका की बोर्ड बैठक हो पाई है। अधिशासी अधिकारी की लापरवाही की वजह से नगर का विकास ठप पड़ा हुआ है। भाजपा नगर अध्यक्ष ने मांग की कि नगर पालिका ईओ को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।
साथ ही जहाजपुर चिकित्सालय में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर भी भाजपा नगर अध्यक्ष ने आवाज उठाई है जिसमें उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना है जिसमें सरकार का उद्देश्य आमजन को बीमारी के दौरान शरीर की विभिन्न प्रकार की जांच सरकारी अस्पताल में निशुल्क हो सके। लेकिन जहाज को चिकित्सालय में यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है।थानाधिकारी राजकुमार नाइक भी पर पहुंचे