भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया पर सेवादल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

Sikar News/ अशफाक कायमखानी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ओर किसान नेता पद्मश्री शीशराम ओला पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटीया द्वारा पीछले दिनो की गई अशोभनीय टिप्पणी पर सीकर कांग्रेस सेवादल ने आज गौरव भाटिया के खिलाफ सीकर जिले के नेछवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीकर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटङ ने बताया की पद्मश्री शीशराम ओला जिन्होने सैनिक के रुप में देश की सेवा करने के तत्पश्चात सामाजिक कार्य करते हुए ।

आमजनो की सेवा करते हुए 9 बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य निवार्चित हुए तथा राजस्थान सरकार मे मंत्री रहे तथा 5 बार सांसद के रुप में लोकसभा सदस्य रहे ओर केंद्रीय सरकार मे मंत्री पद को सुशोभित किया।

बाटड़ ने बताया की शेखावाटी क्षेत्र में महिलाओ की शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने पर उन्हे 1968 मे पद्मश्री की उपाधि से सम्मानित किया है। पूर्व केन्द्रीय शीशराम ओला पूरे भारत में सम्मानित व्यक्ति थे। जिनके प्रति जनता में गहरी निष्ठा थी।

ऐसे महान व्यक्ति के प्रति भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मिडिया पर टिप्पणी की कि जून 2013 में कांग्रेस के मंत्रीमंडल विस्तार में 85 उम्र के शीशराम ओला को शामिल किया गया था।

उस विषय पर महान शख्स किसान नेता पद्मश्री पर जिस तरह की बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया द्वारा अपशब्द भाषा का उपयोग करने पर हमे ओर समस्त देशवासियो की अंतरात्मा को ठेस पहुंचाई है। इस अंतरात्मा को ठेस पंहुचाने पर आज सीकर जिले के नेछवा थाने मे बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटीया के खिलाफ कानुनी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इस दौरान जिला सेवादल प्रवक्ता इसलामुद्दिन खोखर, नेछवा ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष नन्दुसिंह शेखावत,ह रिराम ढाका, रामकुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.