पद से इस्तीफा नहीं देंगे एमजे अकबर बने रहेंगे मंत्री

liyaquat Ali
2 Min Read
file photo - MJ Akbar

 

 

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री एम.जे.अकबर पर लगे कथित यौन उत्पीडऩ के आरोप के बाद मीडिया में चल रही इस्तीफे की खबरों पर उच्च सरकारी सूत्रों ने स्थिति साफ की है। सूत्रों के मुताबिक अकबर अपने पद पर बने रहेंगे। मीडिया में चल रही खबरें अफवाह हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह इस मामले को जल्द संज्ञान में लेंगे। विदेश दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री का विदेश दौरा प्रभावित नहीं होगा। वे अपना दौरा खत्म कर ही भारत लौटेंगे। बता दें कि मीटू अभियान के तहत कुछ महिला पत्रकारों ने अकबर पर आरोप लगाया है कि पत्रकार रहने के दौरान उन्होंने यौन उत्पीडऩ किया था।
इन आरोपों पर विदेश राज्य मंत्री अकबर की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस मामले ने राजनीतिक मोड़ तब ले लिया, जब कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री अकबर के खिलाफ लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों की जांच की मांग की। दूसरी तरफ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस सवाल को टाल गईं कि क्या सरकार अकबर के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा है कि यह बहुत गंभीर मामला है और संबंधित मंत्री को बोलने की जरूरत है। चुप रहना कोई रास्ता नहीं है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। हम संबंधित मंत्री और प्रधानमंत्री दोनों को इस मुद्दे पर सुनना चाहते हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *