राजस्थान सरकार की उपलब्धियां गिनाने संभागों में जाएंगे मंत्री

संगठन तैयार कर रहा दौरों की रणनीति

जयपुर । राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारी के अगले चरण में राज्य सरकार अब अपने मंत्रियों का मैदान में उतारने जा रही है। सरकार और संगठन अगले माह से जनता के बीच में जाएगा। सरकार के मंत्री और संगठन पदाधिकारी प्रदेश की यात्रा पर निकलेंगे और हर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। ऐसे में सात संभागों में सात यात्राएं निकाली जाएंगी। हर यात्रा में तीन मंत्री शामिल होंगे और यह यात्राएं 11 जून के बाद शुरू होगी। मंत्रियों की यात्राओं के लिए विशेष प्रकार के रथ तैयार कराए जा रहे हैं।

मालूम हो कि प्रदेश में दिस बर में विधानसभा चुनाव होनेे हैं और चुनावों में सात माह का समय बचा है। ऐसे में अब संगठन के साथ-साथ सरकार भी जनता के बीच जा रही है। फिलहाल पूरी कमान मु यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथ है और वे लगातार जिलेवार दौरे कर रही है। अब सभी मंत्रियों को प्रदेश में यात्रा निकालने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए प्रदेश के सभी सात संभागों में मंत्रियों की रथ यात्रा निकालने की प्लानिंग की गई है ।

यात्रा के लिए विशेष प्रकार के सात रथ तैयार कराए जा रहे हैं। इन रथ पर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं की जानकारी से जुडे पोस्टर लगे होंगे। स बंधित संभाग के तीन मंत्री रथ पर सवार होकर यात्रा पर निकलेंगे। उनके साथ वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी भी होंगे। प्रत्येक रथ एक दिन में एक विधानसभा क्षेत्र में जाएगा। जिन संभागों का क्षेत्र ज्यादा बडा है, वहां दो रथ यात्राएं निकालने का भी विकल्प रखा गया है। यात्रा के दौरान मंत्री केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी मतदाताओं को देंगे और सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसभाएं एवं कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और सभी मंत्री हर विधानसभा क्षेत्र में एक रात बिताएंगे।

मंत्रियों की संभाग यात्रा के लिए केबिनेट मंत्री अरूण चतुर्वेदी, गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र राठौड, यूनूस खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने यात्रा का खाका भी तैयार कर लिया है। फिलहाल इन यात्राओं का रूट मैप तैयार किए जाने का कार्य किया जा रहा है जो 2 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।