मौसम विभाग ने दी 2 दिन बाद आंधी आने की चेतावनी

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। हाल ही प्रदेश में आंधी और तूफान से हुए नुकसान के बाद अब गर्मी के तेवर फिर तीखे होते जा रहे हैं। बीते दो दिन में ही राजधानी के अधिकतम तापमान में एक साथ करीब 7 डिग्री की बढ़ोत्तरीदर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान गुरुवार की तुलना में करीब दो डिग्री की वृद्धि के साथ 43.9डिग्री तक पहुंच गया है। रात का न्यूनतम पारा भी 28.9 डिग्री तक पहुंच गया। जो कि मई माह में अब तक का सर्वाधिक है। उधर, प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने फिर

दो दिन बाद आंधी और तेज लू की आशंका जताई है। प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी में44.4 डिग्री रहा। शनिवार को राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। जयपुर में सुबह से ही गर्मी का असर तेज रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, पूरा शहर गर्मी के चपेट में आ गया। तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए, हालांकि कई बार बादलवाही की वजह से छाया हुई, लेकिन गर्मी के आगे यह फीकी नजर आई। गर्मी इतनी तेज थी कि सूर्यास्त के बाद भी लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी गर्मी तेज हो चली है। बाड़मेर और जैसलमेर में दिन का पारा44 डिग्री के पार रहा। वहीं जोधपुर में रात का पारा 30.7 और बीकानेर में 30.6डिग्री से. दर्ज किया गया। कोटा भी 44.8डिग्री पर पूरा दिन झुलसता रहा।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *