भरतपुर(राजेन्द्र जती )। मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भरतपुर द्वारा सम्भागीय कार्यषाला भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहन रारह की अध्यक्षता में सम्मपन्न हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी भादरा, विषिष्ठ अतिथि डांग विकास वोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री जवाहर सिंह वेडम, भरतपुर सम्भाग राजस्थान गौरव यात्रा प्रभारी डाॅ जितेन्द्र्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राजावत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्म सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आकाष गुप्ता, भाजयुमो प्रदेष महामंत्री जे.पी जादव, भरतपुर यात्रा सम्भाग
प्रभारी रामवीर यादव, भाजयुमो जिला भरतपुर प्रभारी तपष्या कोली, भाजपा
जिला महामंत्री भगवानदास शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष षिवानी दायमा,
सवाईमाधोपुर भाजयुमो जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाष धाकड, धौलपुर भाजयुमो जिला
अध्यक्ष रामहेत कुषवाह रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष भानुप्रताप राजावत ने बताया कि सम्भाग के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान गौरव यात्रा में हर विधानसभा मे 2000 मोटर साईकलों की रैली से भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जायेगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन रारह ने कहा कि वर्तमान में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में समस्त प्रदेष में भाजयुमो कार्यकर्ता अच्छा कार्य कर रहे हैं और भरतपुर सम्भाग की राजस्थान गौरव यात्रा में भाजयुमो कार्यकताओं द्वारा प्रत्येक मण्डल से 500 हर विधानसभा से 2500 मोटर साईकिलें से मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया जाऐगा।