मालपुरा। राजा मालदेव की नगरी व डिग्गी कल्याण जी की धरा पर आज विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।दशहरा महोत्सव समिति मालपुरा द्वारा विजयदशमी पर भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
https://youtu.be/v7Cbtn8DXdI
कृषी उपज मंडी परिसर से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई शोभायात्रा को विधायक कन्हैया लाल चौधरी, पालिका अध्यक्ष सपना टेमाणी ने शोभायात्रा को भगवा ध्वज दिखा रवाना किया गया।मार्ग में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।मोहल्ला सादात मैं मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हिन्दू समाज के लोगों व पुलिस कप्तान सहित उपखंड अधिकारी का गर्म जोशी से स्वागत कर गंगा जमुनी तहजीब का परिचय दिया।
दशहरा मैदान पर राम व रावण के बीच सववाद हुवा।मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने 41 फ़ीट ऊँचे रावण के पुतले को अग्नि बाण से जला बुराई अंत करने की परम्परा का निर्वहन किया।गगन चुम्बी आतिशबाजी की गई।