Jahazpur News( आज़ाद नेब) क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुड्डा के गांव पचानपुरा में खेत पर कृषि कार्य करने के दौरान पिलाई करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसनें राजकीय चिकित्सालय जहाजपुर में उपचार के समय दम तोडा दिया।
सरपंच पति भेरू लाल ने जानकारी देते हुए बताया की पचानपुरा निवासी शैतान पुत्र दुर्गालाल रैगर उम्र 40 वर्ष जो खेत में फसल में पानत कर रहा था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने जहाजपुर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान किसान ने दम तोड दिया।