जहाजपुर (आज़ाद नेब) उपखंड कार्यालय पर कल हुए घटनाक्रम की कांग्रेस के पार्षदों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मुकंद सिंह शेखावत को ज्ञापन देकर निंदा की।
दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि उपखंड कार्यालय में राजकार्य कर रहे नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीणा के साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष भेरूलाल टांक व भाजपा के पार्षदगणों द्वारा मर्यादा व लोकाचार की सभी सीमाएं लांघ कर,षड्यन्त्र रचकर, हमला कर बदसलूकी की गई और ये लोग मारपीट करने पर आमदा हो गये। इन लोगों ने छीना – झपटी कर राजकिय दस्तावेजो को क्षति पहुंचाई।
विगत कई माह से यहां नगर पालिका में कार्यरत ईओ सुरेन्द्र कुमार मीणा पर विधिविरूद्व कार्यों को करने के लिए भाजपा के नगर अध्यक्ष पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा तथा भाजपा के पार्षदगण अनैतिक दबाव बना रहे है। ईओ द्वारा राजकिय निर्देशों के अनुरूप जनहित के किये जा रहे कार्यों से स्थानीय भाजपा के नेतागण कुठित है।
भाजपा के नगर अध्यक्ष भेरूलाल टांक व भाजपा के पार्षदगणो के द्वारा अधिशाषी अधिकारी के साथ की गई घटना अपनी गुण्डागर्दी के दम पर स्थानीय अधिकारियों मे भय व्याप्त करने के आशय से की गई है। इस सम्बन्ध मे ईओ द्वारा थानाप्रभारी को एक प्राथमिकी अपराधिक घटना के सम्बन्ध में दी गई है। प्राथमिकी के आधार पर दोषी व्यक्तियो के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये। नगर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस के पार्षदगण अधिशाषी अधिकारी के साथ हुई आपराधिक घटना की कड़े शब्दो मे निन्दा करते है।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन विवेक कुमार मीणा, पार्षद नजीर मोहम्मद, अनिल उपाध्याय, सागिल मोहम्मद, मुजम्मिल शेर पठान, परवेज आलम, बाबूलाल खटीक, शिवकुमार मुंदड़ा, शकील टांक, साजिद पठान, लादू लाल पंचोली विमला सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।