Jahazpur news(आज़ाद नेब) आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सासंद हनुमान बेनीवाल के आगमन पर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का खूब प्यार बरसाया जो चर्चा का विषय तो बना ही साथ ही बिना मास्क लगायें, सोशल डिस्टेंस, सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन आंदोलन की खुली धज्जियां उड़ाई गई।
लोगों के मन मे यह सवाल भी आ रहा है कि आखिर बेनीवाल ना भाजपा नेता हैं ओर ना कांग्रेस के तो दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत सतकार के पीछे आखिर राज क्या है।
इतिहास खंगालने पर पता चला कि बेनीवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पुर्व विधायक धीरज गुर्जर से अच्छा खासा संपर्क है। जब धीरज गुर्जर विधायक थे उस समय एक कार्यक्रम में जामोली मे आऐ थे। वहीं वर्तमान विधायक गोपीचंद मीणा भी बेनीवाल व किरोड़ी द्वारा किए गए एक आंदोलन में एक साथ थे। शायद इसलिए ही दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनकों इतना दुलार व सम्मान दिया गया।
लेकिन दुलार व सम्मान में दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 गाइडलाइन की खूलकर धज्जियां उड़ाई गई। अब प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही अमल में ली जाती है देखना यह है।